गूगल का एंड्रायड ऑपरेटिंग सिस्टम भारत में सबसे सफल ओएस है। अगर आप किसी से यह प्रशन करेंगें कि एप्पल आईओएस और गूगल के एंड्रायड ओएस में से आपको कौन सा ओएस ज्यादा पसंद है। तो ज्यादा तर लोग यही कहेंगे एंड्रायड। और इसके बहुत से कारण हो सकते हैं जिस वजह से भारत में एंड्रायड लोगों की पहली पसंद है।

गूगल नाउ:- गूगल का वौइस् असिस्टेंट गूगल नाक भारत में बेहतर तरीके से कार्य करता है। अगर इसे एप्पल के सीरी के साथ जोड़ कर देखा जाए तो गूगल नाउ आसानी से भारतीय भाषा को समझ लेता है। गूगल के नए वर्जन किटकैट 4.4 के साथ इसे ओर बेहतर बनाया गया है।  

ऐप्स का प्रकाशन:- एप्पल और विंडोज के मुकाबले गूगल के एंड्रायड ओएस के लिए एप्प को विकसित करना ज्यादा आसान है। एक बार एप्प को बनाने के बाद एक्लिप्स विज़ार्ड पर साइन इन करने के बाद आप किसी भी डिवाइस पर एपीके फाइल को चला सकते हैं। साइन अप करने के बाद आप अपने एप्प को अपनी वेबसाइड और गूगल प्ले पर दुनिया भर में उपलब्ध करवा सकते हैं।

शेयरिंग के लिए:-  अगर आप एंड्रायड ओएस के साथ जुड़े हैं तो आप कोई भी फाइल को अपने दोस्तों से शेयर कर सकते हैं। एंड्रायड पर ऐसे ऐप्स हैं जिससे आप गानों से लेकर फोटो तक और यहां तक कि ऐप्स को भी अपने दोस्तों को बेज सकते है। हालांकि एप्पल आईओएस में ऐसा करना सम्भव नहीं है। इसके अलावा ब्लूटूथ का आप्शन जोकि एप्पल में मौजूद नहीं है।

मल्टीमीडिया:- गाने, वीडियो और फोटोज को डाउंलोड करने के लिए एंड्रायड पर आप आसानी से ब्राउजर खोल कर डाउंलोड कर सकते हैं या फिर अपने कंप्यूटर के साथ एंड्रायड फोन को अटैच कर आसानी से गाने, वीडियो और फोटोज आदि भर सकते हैं पर एप्पल पर ऐसा करने के लिए कंप्यूटर पर आईटून्स और फोन पर डाउंलोड करने के लिए अलग से म्यूजिक और वीडियो डाउनलोडर डाउंलोड करना पड़ेगा। तब जाकर आप गाने, वीडियो और फोटोज डाउंलोड कर सकेंगे।

अनुकूलन:- एंड्रायड स्मार्टफोन को आप जैसा चाहें वैसा बना सकते हैं। अलग-अलग लांचर की मदद से आप अपने फोन को पूरी तरह बदल सकते है। किसी लांचर की मदद से आप अपने एंड्रायड स्मार्टफोन को विंडोज या एप्पल जैसा बना सकते हैं। परंतु आईफोन के साथ ऐसा करने थोड़ा मुश्किल है और विंडोज ओएस को तो बदलना न मुमकिन ही है।

फ्री ऐप्स:- एंड्रायड पर आप फ्री में बहुत से एप्प का लुत्फ उठा सकते हैं परंतु आईओएस में ऐसे कई ऐप्स है जो बिना पैसे खर्चे डाउंलोड नहीं किए जा सकते। एंड्रायड पर काम के सारे एप्प ज्यादातर फ्री में उपलब्ध है। मगर आईओएस में कुछ ऐप्स ऐसे हैं जो जिनके लिए पैसे देने पड़ते है।

बजट फोन:- एंड्रायड ओएस का एक यह सबसे बड़ा फायदा है कि आप एंड्रायड पर चलने वाले फोन को कम कीमत में भी खरीद सकते है। जिस कारण भारत में एंड्रायड को ज्यादा पसंद किया जाता है। यह लिस्ट एक अंग्रेजी वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है।